साढ़े आठ घटे लेट आई गोरखधाम ट्रेन
जागरण संवाददाता, भिवानी : सर्दी के कारण कोहरे और धुध ने जहा समूचे उतर भारत को अपने आगोश में ले रखा ह
जागरण संवाददाता, भिवानी : सर्दी के कारण कोहरे और धुध ने जहा समूचे उतर भारत को अपने आगोश में ले रखा है, वहीं ट्रेनों की रफ्तार इस कारण थमती नजर आ रही है। इस कड़ी में रविवार को भिवानी में कानपुर से गोरखधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े आठ घटे देरी से आई। सुबह हिसार से भिवानी को आने वाली किसान एक्सप्रेस व श्रीगंगानगर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी डेढ़ घटा देरी से पहुची। ऐसे में कानपुर से भिवानी व हिसार से भिवानी आने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी डेली पैसेंजरों को हुई, क्योंकि उन्हे अपने दिनचर्या में बदलाव के साथ-साथ बसों एवं निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। ट्रेनों के लेट होने की घोषणा सुनते ही अधिकाश यात्रियों ने अपनी टिकटे लौटाई और दूसरे विकल्प के जरिये ही अपना गंतव्य किया। इससे पूर्व रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के देरी से होने की घोषणाएं सुनते ही यात्रियों के होश उड़ गए। रविवार को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर हिसार को जाने वाली गोरखधाम ट्रेन दोपहर 5 बजकर 35 मिनट पर भिवानी स्टेशन से रवाना हुई। उक्त ट्रेन सुबह नई दिल्ली से भिवानी के लिए 6 बजकर 5 मिनट की बजाय दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर चली। वहीं ट्रेन संख्या 14520 किसान एक्सप्रेस 11 बजे की बजाय भिवानी में 11 बजे आई। ट्रेन संख्या 54752 श्रीगंगानगर-रेवाड़ी पैंसेजर ट्रेन भिवानी में 9 बजकर 45 मिनट की बजाय 11 बजकर 40 मिनट पर आई।
बता दें कि ट्रेन संख्या 12555 गोरखधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस पिछले काफी दिनों से कानपुर और दिल्ली के बीच कोहरे के कारण लेट चल रही है।
शनिवार को भी आई थी पौने सात घटे लेट
सुपर फास्ट गोरखधाम ट्रेन कानपुर से भिवानी में शनिवार को भी पौने सात घटे देरी से आई थी। उक्त ट्रेन भिवानी में सुबह 9 बजकर 5 मिनट की बजाए हिसार के लिए दोपहर 4 बजकर 15 मिनट पर रवाना हुई थी।
चंडीगढ़ वाली बसें आ रही है देर से
लंबी की राजस्थान, दिल्ली और चंडीगढ़ की बसें अपने निर्धारित समय से भिवानी में करीब डेढ़ घंटा देरी से आई। वहीं रोडवेज महाप्रबंधक उदयवीर सिंह दूहन ने कहा कि कोहरे के कारण ही बसें लेट हो रही है। इसमें कोई क्या कर सकता है। वैसे रोडवेज प्रबंधन का प्रयास रहता है कि कोहरा और धुंध छटने के बाद बसों को जल्द से जल्द रवाना किया जाए।