कहासुनी के चलते विवाद, दो घायल
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी के वाल्मीकि नगर में शनिवार सुबह आपसी कहासुनी के चलते घर के बाहर
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी के वाल्मीकि नगर में शनिवार सुबह आपसी कहासुनी के चलते घर के बाहर खड़े एक युवक पर दो युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। उसे गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में भर्ती युवक रविंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने एक दोस्त के साथ अपने मकान के पास खड़ा था। वहीं पर कुछ अन्य युवक भी खड़े थे। इसी दौरान दो युवकों ने शीशे के गिलास से उसके सिर पर वार कर दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पूर्व ही दोनों युवकों ने उस पर लोहे की रॉड से लगातार कई वार किए। जिससे वह अचेत होकर लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर गया। बाद में शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तथा हमलावरों के चुंगल से उसे छुड़वाया। परिजनों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।