गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग से दो श्रमिक झुलसे
जागरण संवाददाता, भिवानी : गाव धीराणा स्थित एक तार फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर को खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी भीषण आग में दो श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चिकित्सकों ने एक श्रमिक की हालत गंभीर होने पर पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। रेफर करने को लेकर फैक्टरी मालिक व इमरजेंसी वार्ड में तैनात एक चिकित्सक के बीच जमकर हगामा हुआ।
गाव धीराणा स्थित एक तार फैक्टरी में पिछले लंबे समय से मध्य प्रदेश निवासी 22 वर्षीय अजय कुमार व रामबाण करते थे। दोनों ही वहा बने कमरे में रह रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपने कमरे में खाना बनाने लगे। गैस सिलेंडर पाइप लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। जिस कारण दोनों श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए। फैक्टरी में ही काम कर रहे अन्य मजदूरों ने किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद दोनों श्रमिकों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। वहा पहुचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल रामबाण की हालत गंभीर होने पर पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। फैक्ट्री मालिक ने घायल श्रमिक को रेफर किए जाने का विरोध किया। जिसे लेकर इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. विक्रम सिंह व फैक्टरी मालिक के बीच हगामा हुआ। मामला बिगड़ते देखकर फैक्ट्री मालिक वहा से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सामान्य अस्पताल पहुची। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।