तोड़फोड़ पर रोष, सोनिया को दिया ज्ञापन
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
पिछले दिनों वाल्मीकि नगर में प्रशासन के द्वारा की गई तोड़फोड़ के विरोध में रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर आशियाना बचाओं संघर्ष समित का गठन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता चौधरी रामलाल बिडलान व ज्ञान सिंह बागड़ी ने की। पंचायत का संचालन संजय बिडलान ने किया। पंचायत में पूरे जिले से वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों व प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश सरकार द्वारा गलत तरीके अपना कर गरीबों को आशियाने छीनने की कार्यवाही पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस दौरान इस कार्यवाही के विरोध के आंदोलन किए जाने की रूपरेखा तैयार की गई। आंदोलन के लिए पंचायत में 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया तथा निर्णय लिया गया कि अगर जरूरत पड़ी तो इस आंदोलन को प्रदेश स्तर पर भी ले जाया जायेगा। कमेटी में अध्यक्ष कौशल वाल्मीकि व रामलाल बिडलान, उपाध्यक्ष पार्षद सुंदर, महासचिव संजय बिडलान, सह सचिव सोकी जेदिया, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पूर्व पार्षद सहित सदस्यों पूनम देवी, प्रेम देवी, रत्नी देवी, रेखा देवी, गीता देवी, सुरेश डुलगच, ज्ञान सिंह बागड़ी, रमेश ठिकाव, दीपेश सारसर अधिवक्ता, महेद्र कागड़ा, अशोक ठिकाव, विष्णु टाक, प्रवीण टाक सावड, कृष्ण जेदिय, दीपक वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, रविंद्र इत्यादि का चुनाव किया गया। कमेटी ने निर्णय लिया गया कि इस कार्यवाही के विरोध में स्थानीय विधायक सतपाल सागवान के आवास के सामने अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि इस मामले को लेकर काग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाधी तथा प्रदेश मुख्यमंत्री को भी सारी स्थिति से अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंप इस कार्यवाही को रोकने तथा उनके साथ न्याय करने की माग की जायेगी।