विकास, रोजगार को गति देगी भाजपा : सोमवीर
By Edited By: Published: Sun, 20 Jul 2014 06:26 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jul 2014 06:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सोमवीर सांगवान चरखी ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा के नेतृत्व में राज्य में प्रगति, खुशहाली, विकास का नया दौर शुरू होगा। सोमवीर सांगवान ने जनसंपर्क अभियान के तहत दादरी शहर के विभिन्न वार्डो में दौरा कर रहे थे इस दौरान उन्होंने ने कहा कि मोदी सरकार के सहयोग से हरियाणा में भाजपा विकास की गति को तेज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में ही समानता, समता का नया युग शुरू हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें