बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज में कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित
संवाद सूत्र, बहल : बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज में आयोजित अंतर सदनीय अंग्रेजी कविता पाठ सम्मेलन में शिवाजी सदन के गौरव ने प्रथम तथा अशोका सदन के पुरुक्षु ने द्वितीय तथा टैगोर सदन की स्नेहा ने तृतीय और सीनियर वर्ग में अशोक सदन की तानया, प्रताप सदन के हनी तथा शिवाजी सदन की अमीषा ने क्रमश: पहला,दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्य गजिन्द्र भोई ने किया और अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी प्रतियोगिता का छात्र जीवन में बड़ा महत्व होता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। आज की प्रतियोगिताएं कल का भविष्य साबित होंगी। प्रतियोगिताओं से आत्मशक्ति का विकास होता है। आत्मशक्ति मजबूत होती है तो कोई भी व्यक्ति असफल नहीं हो सकता। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 तथा 6 से 8 तक के छात्रों ने भाग लिया और पूरे जोश व सवाब से कविताओं का पाठन किया। इस अंतर सदनीय अंग्रेजी कविता पाठ सम्मेलन में शिवाजी सदन के गौरव ने प्रथम तथा अशोका सदन के पुरुक्षु ने द्वितीय तथा टैगोर सदन की स्नेहा ने तृतीय और सीनियर वर्ग में अशोक सदन की तानया, प्रताप सदन के हनी तथा शिवाजी सदन की अमीषा ने क्रमश: पहला,दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर स्कूल के समन्वयक संदीप टडन,भीमसिंह पूनिया, धर्मेन्द्र शास्त्री, सुनीता सागवान सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।