डॉ. सूरज प्रकाश के बताए रास्ते चलने की अपील
बहादुरगढ़ : शहर की छोटूराम धर्मशाला में भारत विकास परिषद की बहादुरगढ़ शाखा ने संस्था के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की 93वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई। समारोह की अध्यक्षता प्रातीय उपाध्यक्ष मूलचंद जोशी ने की। जोशी ने समारोह में मौजूद लोगों को डॉ. सूरज प्रकाश के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि उन्होंने संस्था की स्थापना सामाजिक कायरें के लिए की थी, जो सही दिशा में उठाया गया कदम साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ. सूरज प्रकाश ने देश के लिए जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किए और और सफलता भी हासिल की। देश के विकास में देखे गए हर सपने को उन्होंने साकार किया जिसे अब संभालने का जिम्मा संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों पर है। संस्था के हर सदस्या को आत्मविश्वास और मेहनत के साथ काम करते हुए संस्था के कायरें को आगे बढ़ाना होगा। बैठक में शाखा के सचिव सत्येंद्र दहिया ने भी संबोधित किया, जबकि दीपेश राठी, डाक्टर कुलदीप जून, वीरेंद्र कौशिक और राजेश खत्री आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर