नेत्र शिविर में 340 लोगों की जाच
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : बराही गाव में नेत्र जाच कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सिविल अस्पताल क
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
बराही गाव में नेत्र जाच कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सिविल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की जाच की। गाव के 340 मरीजों ने लाभ उठाया।
कैंप का आयोजन जिला पार्षद रवींद्र की ओर से किया गया। इसमें मुफ्त जाच के बाद जरूरतमंदों को दवाइया भी निश्शुल्क दी गई। इसमें सिविल अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मालविका, डॉ. सुनील दत्त, डॉ. ओमवीर राठी ने मरीजों की जाच की। इसमें 47 मरीज ऐसे चिन्हित किए गए, जिनकी आखों में मोतियाबिंद मिला और उनका आपरेशन सिविल अस्पताल में किया जाएगा। 112 मरीजों को चश्मों की जाच भी सिविल अस्पताल में ही होगी। शिविर में आसपास के कई गावों के मरीज भी पहुचे। जिला पार्षद ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।