ट्रेन के आगे कूदी महिला, ससुराल वालों पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : स्थानीय जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरगढ़ व आसौदा रेलवे स्टेश
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
स्थानीय जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरगढ़ व आसौदा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और जाच शुरू की गई। बाद में मृतका की मा की शिकायत पर सुसराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार साखौल गाव के नजदीक एक महिला ट्रेन के आगे कूद गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी एसएचओ उप निरीक्षक रणबीर ¨सह ने बताया कि शनिवार की सुबह उन्हे सूचना मिली कि करीब 30 साल की एक महिला का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ है। इस पर वे टीम के साथ मौके पर पहुचे। छानबीन के दौरान मृतका की पहचान नेहरू पार्क कालोनी की रहने वाली प्रवीण पत्नी रवींद्र के तौर पर हुई। वह 30 वर्ष की थी और चार वर्षीय एक बच्चे की मा थी। मृतका के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई है। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि मृतका प्रवीण का मायका दिल्ली में है। घटना की सूचना पाकर पहुची मृतका की मा प्रेमो देवी ने ससुराल पक्ष पर उसकी बेटी को तंग करके आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इसी आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।