72 घटे बाद भी शव की नहीं हुई पहचान
संवाद सूत्र, बादली : गोयला कला माईनर में मिला शव पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बना हुआ है। 72 घटे बीत ज
संवाद सूत्र, बादली : गोयला कला माईनर में मिला शव पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बना हुआ है। 72 घटे बीत जाने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि सोमवार को सुबह राहगीरों ने गोयला कला माईनर में एक शव होने की सूचना पुलिस सको दी थी। जिस पर सूचना पाते ही बादली पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव की पहचान के भरकस प्रयास किए। मगर शव की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में बादली पुलिस ने शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआइ में भिजवा दिया था। जानकारी अनुसार मृतक की उम्र करीबन 35 साल है जिसने सैंडो बनियान व पजामा पहन रखा था। मृतक कह जेब से एक लंगोट भी मिला था जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक कोई पहलवानी का शौक रखने वाला युवक था। बादली चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने शव को पहचान के लिए रोहतक पीजीआइ भिजवा दिया था।