सूरत नगर पहुंची विश्व शांति सद्भावना यात्रा
जासं, गुड़गांव: विश्व शांति सद्भावना यात्रा बुधवार को सूरत नगर में पहुंची। यात्रा का स्थानीय लोगों ने
जासं, गुड़गांव: विश्व शांति सद्भावना यात्रा बुधवार को सूरत नगर में पहुंची। यात्रा का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एडवोकेट खजान सिंह ने लोगों को आगामी दो अप्रैल को बेरका में आयोजित होने वाले विश्व शांति सद्भावना महासम्मेलन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने के लिए महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से सत्य व अ¨हसा का भी संदेश दिया जाएगा। इसमें सभी धर्मो के लोगों को आमंत्रित किया गया है। संत-महात्माओं को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने इसमें लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। यात्रा का राजेंद्र सिंह, योगेश शर्मा सहित काफी लोगों ने स्वागत किया।