विधायक को मातृशोक, सीएम ने दी श्रद्धाजलि
जागरण संवाद केंद्र, बहादुरगढ़ : यहा के विधायक राजेंद्र जून की माता भगवानी देवी का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुचे। क्षेत्र और आसपास के हल्कों से जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, अफसरों समेत भारी संख्या में लोगों ने अंतिम यात्रा में भाग लेकर उन्हे विदाई दी।
87 वर्षीय भगवानी देवी का बुधवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार भी थीं। मुख्यमंत्री हुड्डा ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. भगवानी देवी की धार्मिक व सामाजिक कार्यो में विशेष रुचि थी। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। स्व. भगवानी देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गई है। उनके बडे़ बेटे राजेंद्र सिंह जून बहादुरगढ़ से विधायक, छोटे बेटे अशोक जून, एक बेटी व पाच पौत्र-पौत्रिया है। अंतिम संस्कार में चेयरमैन रवि खत्री, तेजबीर दलाल, जिप चेयरमैन सतीश छिक्कारा, लोवा सत्रहे के प्रधान श्रीचंद मान, राजेश जून, दलबीर मान, फौजी, धर्मवीर वर्मा, अशोक गुप्ता समेत भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर