सोमवार को खुलेंगे टेंडर, ट्विनसिटी में अलग-अलग होंगे ठेकेदार
जागरण संवाददाता, अंबाला : ट्विनसिटी को वर्ष 2017-18 में नगर निगम द्वारा गंदगी फ्री और सबसे सुं
जागरण संवाददाता, अंबाला : ट्विनसिटी को वर्ष 2017-18 में नगर निगम द्वारा गंदगी फ्री और सबसे सुंदर शहर बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। नगर निगम में मौजूदा डोर-टू-डोर पूजा कलेक्शन कंपनी का ठेका इसी 31 मार्च को खत्म हो रहा है। ऐसे में नई कंपनी को ठेका देने के लिए पिछले कई दिनों से कवायद शुरू कर दी गई है। इस बार नए ठेके में कई बदलाव किए गए हैं। पहले जहां ट्विनसिटी का ठेका केवल एक ही पूजा कलेक्शन कंपनी को दिया गया था वहीं इस बार यह अंबाला शहर और छावनी सदर के लिए दो अलग-अलग ठेके जारी किए जाएंगे। टेंडर जारी करने के लिए नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। नए टेंडर पहले 25 मार्च को खोले जाने थे लेकिन अब यह सोमवार को खोले जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक मौजूदा डोर-टू-डोर गंदगी कलेक्शन के लिए सोनीपत की पूजा कंपनी को ठेका जारी किया हुआ है, लेकिन यह कंपनी शुरू से लेकर अभी तक किसी न किसी कारण विवादों में रही हैं। इस कंपनी का ठेका वैसे तो नवंबर महीने में खत्म हो गया था लेकिन सरकार के आदेशों पर प्रदेश के सभी नगर निगम के ठेकों का 31 मार्च तक बढ़ाने के आदेश दिए थे। ऐसे में अब अंबाला की कंपनी का ठेका भी 31 मार्च को खत्म हो रहा है। अंबाला निगम की ओर से इस बार 14 मार्च को नया ठेका अलाट करने के लिए टेंडर डाले गए थे जो 25 मार्च को खोले जाने थे। लेकिन अब सोमवार को खोले जाएंगे।
ठेकेदार के साथ मिलकर बनाई गई नई शर्ते
सरकार की ओर से वर्ष 2017-18 में नया ठेका जारी करने के लिए नगर निकाय पंचकूला द्वारा दी जाने वाली शर्तो पर ही ठेका जारी करने के लिए आदेश दिए गए थे, लेकिन बाद में सरकार ने सभी नगर निगम अधिकारियों को ही अपने स्तर पर शर्ते बनाने के लिए कह दिया। सूत्रों के मुताबिक सरकारी आदेश आने के बाद निगम अधिकारियों ने पुराने ठेकेदार के साथ ही मिलकर कुछ ऐसी नई शर्ते बनाई है। इनमें कुछ ऐसी शर्ते रखी गई हैं जिन्हें हर कोई ठेकेदार आसानी से पूरा ही नहीं कर सकता हैं।
यह रखी गई है शर्ते
सूत्रों के मुताबिक इस बार केवल वहीं एजेंसी टेंडर भर सकती है जिसका सालाना टर्न ओवर एक करोड़ रुपये या इससे अधिक होता है। वहीं इस बार टेंडर लेने वाली कंपनी को सिक्योरिटी के तौर पर नगर निगम के खाते में 50 लाख रुपये जमा करवाने होंगे। जबकि पिछले ठेके में सिक्योरिटी राशि महज 10 लाख रुपये थी। वहीं गंदगी उठाने के लिए जितने भी वाहन प्रयोग किए जाएंगे वह भी कंपनी के अपने होंगे जबकि पुराने ठेकेदार ने सारे वाहन नगर निगम के किराए पर लिए हुए है और अधिकतर खराब कर दिए है जिन्हें ठीक करने का खर्च भी करीब 30 लाख रुपये आंका गया है। नया ठेका लेने वाले ठेकेदार को डं¨पग प्वाइंट भी खुद अपने खर्चे से चयनित करने पड़ेंगे।
पूजा कलेक्शन ने भरे दोनों टेंडर
वहीं मौजूदा डोर-टू-डोर पूजा कलेक्शन कंपनी ने इस बार नए टेंडरों में अंबाला शहर और छावनी सदर के लिए दोनों टेंडर भरे हैं। जबकि ट्विनसिटी की जनता समेत खुद निगम के अफसर भी इस कंपनी के काम से खुश नहीं है बावजूद इसके इस बार भी टेंडरों में सबसे ऊपर केवल पूजा कलेक्शन का ही नाम है। जो शर्तें तैयार की गई है उनमें अधिकतर पूजा कलेक्शन ही पूरा करती है।
ठेकेदार को मिला 50 लाख का चेक
उधर, नगर निगम की कमेटी द्वारा ठेकेदार पर करीब दो से सवा करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया हुआ है। वहीं ठेकेदार को भी निगम से करीब ढाई करोड़ रुपये बकाया राशि के लेने है। ऐसे में ठेकेदार ने निगम अफसरों से करीब 50 लाख रुपये के अपने बिल पास करवा लिए है। हालांकि ठेकेदार को डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों का दिसंबर माह से अभी तक का रूका हुआ वेतन भी देना है।
कंपनी ने भरे दोनों टेंडर
पूजा कलेक्शन के मैनेजर महीपाल ने बताया कि हमारी कंपनी ने शहर और सदर दोनों के लिए टेंडर भरे है। सोमवार को टेंडर खुलेंगे। नगर निगम से 50 लाख रुपये के बिल पास हुए है जिससे कर्मियों को वेतन दिया जाना है।
सोमवार को खुलेंगे टेंडर
पहले 25 मार्च को टेंडर खोले जाने थे लेकिन अब सोमवार को खोले जाएंगे। पहले केवल टेक्नीक्ल टेंडर खोले जाएंगे उसके बाद फाइनेंशियल। इस बार शहर और सदर के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए जाएंगे।