Move to Jagran APP

अस्थाई रूप से करनाल रेंज से जुड़ा अंबाला

दीपक बहल, अंबाला प्रदेश में जल्द ही पांच पुलिस रेंज होंगी। फिलहाल हरियाणा में तीन पु

By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 12:44 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 12:44 AM (IST)
अस्थाई रूप से करनाल रेंज से जुड़ा अंबाला

दीपक बहल, अंबाला

loksabha election banner

प्रदेश में जल्द ही पांच पुलिस रेंज होंगी। फिलहाल हरियाणा में तीन पुलिस कमिश्नरी और चार रेंज हैं। अंबाला को भी रेंज बनाने की कवायद आरंभ कर दी गई है। प्रदेश के गृह सचिव ने अंबाला को रेंज बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रस्ताव भेज दिया है। अंबाला रेंज में तीन जिले शामिल होने की संभावना है। फिलहाल, जब तक सीएम की हरी झंडी नहीं मिलती तब तक अंबाला को करनाल रेंज से जोड़ दिया गया है। इस संबंध में डीजीपी केपी ¨सह ने लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले अंबाला के एसपी असमंसज में थे कि वे रिपोर्ट किसको करें। जागरण ने गृह विभाग की अधूरी नोटिफिकेशन का खुलासा किया था।

गृह विभाग ने अंबाला-पंचकूला पुलिस कमिश्नरी तोड़ दी थी लेकिन नोटिफिकेशन अधूरी रही। आज से पहले तक अंबाला जिला हवा में था। एसपी की एसीआर आइजी लिखते हैं लेकिन यहां एसपी सीधे पंचकूला मुख्यालय के अधीन थे। दैनिक जागरण द्वारा खुलासा करने के बाद अंबाला को करनाल रेंज से जोड़ा गया।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में पुलिस की चार रेंज है जिसे अब पांच करने के लिए माथापच्ची की जा रही है। भिवानी से बनाया गया चरखी दादरी जिले को भी रोहतक रेंज में शामिल कर इस रेंज से अन्य जिलों की कटौती कर कैसे अंबाला को रेंज बनाया जा सकता है, इस पर विचार किया जा रहा है। मौजूदा में समय करनाल, रोहतक, रेवाड़ी साउड और हिसार रेंज के बाद अंबाला रेंज भी बनने जा रही है। अंबाला रेंज में यमुनानगर के साथ कुरुक्षेत्र को शामिल किया जा सकता है। यदि, इन जिलों में बदलाव हुआ तो कुरुक्षेत्र के स्थान पर कैथल अंबाला रेंज में हो सकता है। अंबाला रेंज बनाने के कारण सभी रेंज में कुछ न कुछ बदलाव किया जाएगा। पानीपत को भी करनाल में जोड़ा जा सकता है, जबकि फिलहाल रोहतक रेंज में है। चरखी दादरी जिले रोहतक रेंज में शामिल किए जाने की संभावना है। सीएम की अनुमति मिलने के बाद गृह विभाग फिर से आदेश जारी करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.