विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवती का यौन शोषण, ब्लैकमे¨लग व धमकी
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवती का यौन शोषण किय
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवती का यौन शोषण किया गया। उनकी अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल किया गया, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार चार-पांच साल से पीड़िता अत्याचार सहती रही लेकिन तंग आकर उसने अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद आइजी को शिकायत दी गई। इसी आधार पर शुक्रवार को महिला पुलिस थाने में पांच लोगों को नामजद कर उनमें से दिल्ली निवासी मुख्य आरोपी इश्हाक भट्ठी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की भूमिका की जांच आरंभ कर दी गई। केस की गंभीरता देखते हुए महिला डीएसपी पंखुड़ी कुमार ने स्वयं जांच संभाली। गिरफ्तार आरोपी को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया जाएगा। केस में एससी, एसटी एक्ट भी शामिल किया गया।
सदर क्षेत्र निवासी युवती के बयानों पर इश्हाक भट्टी, विजय मेहता, राजू डेविड, जानी व गोपाल कृष्ण को आरोपी बनाया गया। बीती रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के बाद शनिवार सरकारी अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया।
पीड़िता के अनुसार वह सेक्टर नौ में सैलून चलाती है। अर्बन स्टेट में स्थित पीर पर वह माथा टेकने आई थी। उसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसका नाम पूछा। उसे बाद में पता चला कि वह इसाक भट्टी मिशन कंपाउंड में रहता है। उसने पीड़िता से उसकी शैक्षणिक योग्यता पूछी। आरोपी ने बताया कि वह वह विदेश भेजने का काम करता है। विश्वास दिलाया कि वह उसे विदेश में नौकरी दिलवा सकता है। उसने पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिया। उसके बाद जरूरी दस्तावेज पर साइन करवाने के लिए अपने घर बुलाया, वहां पर विजय मेहता भी मौजूद था। उसके बाद अन्य कार्रवाई पूरी करने के लिए दिल्ली स्थित अपने घर ले गया। उसे बताया गया था कि वहां पर बीवी व बच्चे हैं लेकिन वहां केवल एक डाली नाम की महिला थी। डाली ने बताया कि डीएसपी थोड़ी देर बाद घर आएंगी। उसे चाय लाकर दी। चाय पीते ही वह बेहोश हो गई। उसके बाद जब होश आया तो पाया कि उसके साथ गलत काम किया
गया। एतराज जताया तो धमकी दी गई कि उसकी फोटो खींची गई हैं, किसी को बताया तो उसे बदनाम कर देंगे। इसके बाद दिल्ली व अंबाला स्थित निवास पर लगातार गलत काम किया गया। सामाजिक ¨नदा के भय से उसने किसी को नहीं बताया। एक बार तो भट्टी अपने सहयोगी विजय को लेकर उसके किराए के घर पर आ गया। विवाद हुआ तो वह भाग गया जबकि मेहता को पकड़ लिया गया। बाद में मेहता के परिवार वाले माफी मांगकर उसे ले गए।
शिकायत के अनुसार उसके बाद मुख्य आरोपी ने उसे अश्लील फोटो वापस करने की कहकर घर आने के लिए कहा। वहां पर उसके साथ राजू डेविड था, जिसके बारे बताया कि वह कई कत्ल कर चुका है, यदि उनकी बातें किसी को बताई तो उसे भी जान से मार दिया जाएगा। इंस्पेक्टर रजनी के अनुसार मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच डीएसपी कर रही है। जो वास्तविकता सामने आएगी, उसी आधार पर कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।