लड़का पैदा होने के 4 दिन बाद मां की मौत, पोस्टमार्टम कराया
-देवीनगर की घटना, सदर पुलिस कर रही जांच जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : लड़का पैदा ह
-देवीनगर की घटना, सदर पुलिस कर रही जांच
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : लड़का पैदा होने के चार दिन बाद गांव देवीनगर की करीब 27 वर्षीय पूजा की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिवार उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रथम दृष्टया में ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। मामले को संदिग्ध समझकर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी। उसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के मायके व ससुराल वालों ने मौत पर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पूजा ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद परिवार उसे घर ले गया। शनिवार अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी। सदर थाना प्रभारी एसआइ सुरेश दलाल के अनुसार सामान्य यह सामान्य मौत है। किसी ने कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए। क्योंकि महिला मृतवस्था में लाई गई थी, इसी कारण डाक्टरों ने रुक्का काट दिया था। इसी कारण पोस्टमार्टम करवाना पड़ा।