बरनाला कांड में महिला पंच गिरफ्तार, 21 तक जेल भेजा
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : बरनाला कांड में एक और गिरफ्तारी हुई है। इस गिरफ्तारी
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : बरनाला कांड में एक और गिरफ्तारी हुई है। इस गिरफ्तारी के साथ अब पीड़िता को न्याय की आस जगी है। अभी तक इस मामले में कुल नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। हालांकि पीड़िता के अनुसार अभी भी इस मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
इससे पहले बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने गांव बरनाला की पंच जसबीर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को जसबीर को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 21 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। करीब तीन महीने बाद महिला पंच की गिरफ्तारी होने के बाद अब पीड़िता को न्याय की आस जगी है। इस मामले में करीब एक माह बाद बृहस्पतिवार को नई गिरफ्तारी हुई है। गौरतलब है कि पीड़िता ने इससे पहले बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी। साथ ही साथ इस मामले में गिरफ्तारियां नहीं होने के कारण पीड़िता इच्छा मृत्यु की मांग भी कर चुकी है। गौरतलब है कि गांव बरनाला में 26 अगस्त को अवैध संबंधों के आरोप में बलदेव नगर निवासी सरबजीत ¨सह और बरनाला की विवाहिता को ग्रामीणों ने पकड़कर जूतों की माला पहनाई थी। इतना ही नहीं दोनों का मुंह काला करा गूगा माड़ी पर नाक भी रगड़वाई गई थी। सारी हदें उस समय पार हो गई जब इस पूरे कांड की वीडियो यूट्यूब पर वायरल कर दी गई। अभी तक इस मामले में पीड़िता अपने दोनों बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रही है। पीड़ित महिला का डर है कि आरोपी उसके बच्चों के साथ कोई अनहोनी न कर दें। ध्यान रहे कि इस वीडियो के वायरल होने के कारण पीड़िता ने अपना ससुराल व उसके पिता ने अपना गांव छोड़ दिया था।