प्रदर्शनी में नौनिहालों ने पढ़ी ज्ञानवर्धक किताबें
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के पुस्तकालय मे
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के पुस्तकालय में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें छोटे बच्चों की कार्टून से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए भी विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकें प्रदर्शित की जा रही है। प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य रेखा वर्मा द्वारा रिबन काटकर किया गया। प्रधानाचार्य रेखा वर्मा ने इस मौके पर विद्यार्थियों के इस जोश को सराहा और बच्चों को बतलाया की पुस्तकों का हमारे जीवन मे क्या महत्व है। पुस्तकें न केवल हमारा ज्ञान बढ़ाती है अपितु हमारे व्यक्तित्व के विकास मे भी सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से अच्छा मित्र कोई नहीं हो सकता क्योंकि ये अच्छे और बुरे वक्त में भी हमारा साथ देती है और हमें कुछ न कुछ सिखाती है।
स्कूल पुस्तकालय में लगाई गई प्रदर्शनी में बच्चों के सेक्शन, बच्चों की दुनिया, विश्वकोषों, शब्दकोशों, खुशी से संबंधित पुस्तकों, संदर्भ पुस्तकें, आध्यात्मिक अनुसंधान किताबें, व्यक्तित्व विकास, सामान्य ज्ञान आदि पुस्तकों को रखा गया है। प्रदर्शनी मे आर्य समाज से संबंधित 'सत्यार्थ-प्रकाश' तथा कई बहुमूल्य 'वैदिक पुस्तकों' को भी उच्चतम स्थान दिया गया। सभी बच्चो ने प्रदर्शनी में पहुंच ज्ञानवर्धक पुस्तकों के बारे मे जानकारी प्राप्त की व इसके साथ-साथ पुस्तकों का हमारे जीवन मे क्या योगदान है इस मूल्य को भी जाना। कुछ बच्चो ने पुस्तकों से जुड़े कई स्लोगन लिख कर इस प्रदर्शनी की शोभा मे चार चांद लगा दिए।