भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन
अंबाला : भारत विकास परिषद् ने रविवार को छावनी के आर्य महिला कॉलेज में भारत को जानो प्रतियोगिता कराई
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 10:04 PM (IST)
अंबाला : भारत विकास परिषद् ने रविवार को छावनी के आर्य महिला कॉलेज में भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय संयोजक राकेश सचदेवा की अध्यक्षता में हुआ। टीसी कंसल व डॉ. केडी शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। भारत विकास परिषद के प्रांतीय प्रेस प्रमुख राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 स्कूलों से 32 टीमों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग में गुरुकुल विद्यालय कुरुक्षेत्र प्रथम रहा जबकि एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला दूसरे स्थान पर रहा। वहीं कनिष्ठ वर्ग में बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र प्रथम, एके डीएवी पब्लिक स्कूल इस्माइलाबाद ने दूसरा स्थान हासिल किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें