केंद्रीय विद्यालय में स्पोटर््स मीट आज
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन में बृहस्पतिवार को वार्षिक स्पोर्टस मी
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन में बृहस्पतिवार को वार्षिक स्पोर्टस मीट के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
स्पोर्टस मीट के दौरान नौवीं और दसवीं के लड़कों के लिए 100 मीटर दौड़, तीसरी कक्षा की लड़कियों के लिए लेमन और स्पून रेस, पांचवी के लड़कों के लिए सैक रेस, नौवीं और 10वीं लड़कों के लिए रिले दौड़ का आयोजन किया जाएगा। छठी कक्षा के लड़के और लड़कियों के लिए 80 मीटर, आठवीं कक्षा की लड़के व लड़कियों के लिए 200 मीटर दौड़, नौवीं व 10वीं कक्षा के लड़के और लड़कियों के लिए 200 मीटर दौड़, आठवीं कक्षा के लड़के और लड़कियों के लिए 200 मीटर दौड़, नौवीं व 10वीं कक्षा के लड़के और लड़कियों के लिए 400 मीटर दौड़, नौवीं व 10वीं कक्षा की लड़कियों के लिए 100 मीटर दौड़, चौथी कक्षा की लड़कियों के लिए थ्री लेग रेस, चौथी कक्षा की लड़कियों के लिए लेमन और स्पून रेस, दूसरी कक्षा के लड़के व लड़कियों के लिए जलेबी रेस, पांचवी कक्षा की लड़कियों के लिए सैक रेस, छठी से आठवीं कक्षा के लड़कों के लिए रिले दौड़, छठी से दसवीं तक कक्षा की लड़कियों के लिए रिले दौड़ का आयोजन किया जा रहा हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट, औथ सेरेमनी, मास पीटी, गु्रप सांग और ग्रुप डांस भी प्रस्तुत किया जाएगा।