भजन मंडली ने वोट डालने के लिए किया जागरूक
जागो वोटर संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : ध्यान लगा कै बात सुणों सब हरियाणा के नर और नारी भविष्य उज्जवल
जागो वोटर
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : ध्यान लगा कै बात सुणों सब हरियाणा के नर और नारी भविष्य उज्जवल बणै देश का करो मतदान जरूरी। इस गीत के साथ शुरू होती है सूचना, जन सम्पर्क एवं सास्कृतिक कार्य विभाग के जागरूकता कार्यक्रम की। मतदाताओं को जागरूक करने के अभियान के तहत सोमवार को अंबाला से आई भजन मंडली ने स्थानीय बस स्टैंड व पुरानी सब्जी मंडी में कार्यक्रम प्रस्तुत किये और लोगों का भजनों गीतों के साथ मनोरजन करने के साथ-साथ 15 अक्टूबर को वोट डालने के लिए प्रेरित भी किया।
भजन पार्टी लीडर हरिओम शर्मा, राजिन्द्र कुमार, कर्मचंद, ओमप्रकाश नागराज, आनन्द कुमार, कर्म सिंह तथा खंड प्रचार कार्यकर्ता इस्लाम मौहम्मद ने जागरुकता कार्यक्रम के दौरान लोगों से आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग अपने विवेक से सोच समझकर बिना किसी की बातों में आये हुए करे। कार्यक्रम में बताया गया कि हमें जात-पात, धर्म व क्षेत्रवाद की भावना से उपर उठकर बिना किसी स्वार्थ व लोभ के योग्य उम्मीदवार को अपना वोट देना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार है और इस अधिकार के लिए सभी को जागरूक करना हमारा कर्तव्य बनता है। केवल मतदान करने मात्र से ही हमारा कर्तव्य पूरा नहीं हो जाता। मतदान के साथ-साथ हमे अपने साथियों व परिवार के सदस्यों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।