नर जिराफ के धब्बे बता देंगे उसकी उम्र
नर जिराफों की उम्र के बारे में शोधकर्ताओं का कहना है कि उनके शरीर के धब्बों को देखकर उनकी उम्र का पता लगाया जा सकता है।
By Edited By: Published: Thu, 12 Apr 2012 11:49 AM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2012 11:49 AM (IST)
लंदन। नर जिराफों की उम्र के बारे में शोधकर्ताओं का कहना है कि उनके शरीर के धब्बों को देखकर उनकी उम्र का पता लगाया जा सकता है।
जापान के क्योतो विश्वविद्यालय के 'वाइल्ड लाइफ सेंटर' और प्राइमेट रिसर्च इंस्टीट्यूट के दल ने 33 वर्ष तक जाम्बिया में नर जिराफ का अध्ययन किया है।
अपने अध्ययन से प्राप्त आकड़ों के विश्लेषण से उन्होंने पाया कि जैसे-जैसे जिराफ की उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे उसके शरीर के धब्बों का रंग गाढ़ा होता जाता है।
सूत्रों के मुताबिक, शोध में यह कहा गया है कि जिराफ की सभी प्रजातियों के साथ यह बात लागू होती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें