Move to Jagran APP

कभी आर्कटिक में रहते थे ऊंट

ओटावा। रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले ऊंट कभी उत्तरी ध्रुव क्षेत्र के जंगलों में रहा करते थे। प्राचीनतम विशाल ऊंटों के जीवाश्म और उनकी टूटी हुई हड्डिया उत्तरी कनाडा के सुदूर स्थित इलेसमेर द्वीप पर मिले हैं।

By Edited By: Published: Fri, 08 Mar 2013 04:01 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2013 04:01 PM (IST)

ओटावा। रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले ऊंट कभी उत्तरी ध्रुव क्षेत्र के जंगलों में रहा करते थे। प्राचीनतम विशाल ऊंटों के जीवाश्म और उनकी टूटी हुई हड्डिया उत्तरी कनाडा के सुदूर स्थित इलेसमेर द्वीप पर मिले हैं। करीब 35 लाख साल पहले उत्तरी ध्रुव के घने जंगलों में ऊंटों की एक प्राचीनतम प्रजाति विचरण किया करती थी।

loksabha election banner

इस प्रजाति के अवशेष उत्तर दिशा से 750 मील पहले मिले थे। लेकिन अब आश्चर्य की बात यह है कि इन ऊंटों के अवशेष अब उच्च आर्कटिक क्षेत्र से मिले हैं। कनाडा के इलेसमेर द्वीप में विशाल रोएंदार ऊंट की हड्डिया और अन्य चिन्ह मिले हैं। इससे पहले इस प्रजाति के जीवों के इस क्षेत्र में पाए जाने की कल्पना तक नहीं की गई थी। शोधकर्ताओं ने बताया कि इन अवशेषों के अध्ययन से पता चला है कि 35 लाख साल पहले यह जीव इस इलाके में विचरण करते रहे होंगे। ये ऊंट अब के ऊंटों से कद-काठी में तीस फीसद विशाल थे। इनकी त्वचा पर भेड़ों की तरह घने बाल भी होते थे। इस खोज से ऊंटों के बारे में मूल अवधारणा ही बदल जाएगी। अभी तब माना जाता रहा है कि ऊंट केवल बलुए और रूखे-सूखे रेगिस्तानों की ही देन हैं। पर अब जाकर ये बात सामने आई है कि प्राचीन समय में ऊंटों का मूल निवास ठंडे उत्तरी ध्रुवीय वन हुआ करते थे। लेकिन पर्यावरण में बदलाव के चक्त्र के साथ ही कालातर में ऊंटों का आकार-प्रकार और उनकी बसावट सब कुछ बदल गया। उस समय उन जंगलों में ठंड रहती थी लेकिन आज के आर्कटिक के मुकाबले वह काफी गर्म क्षेत्र था। तब तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस तक रहता था।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ऊंटों के ऊपर बना कूबड़ जिसमें खासी वसा होती है, भीषण शीत काल में उन्हें गर्माहट देते होंगे और भोजन के बिना भी रहने की ताकत देते होंगे। दुर्गम हालात में अभी भी अपने आपको ढालने वाले ऊंट तब बर्फीली हवाओं को सहने के लिए खुद को अपने मोटे फर से बचाते थे। ऊंट के निचले पैर की हड्डियों के टूटे हुए तीस टुकड़े प्राचीन ऊंटों की पूरी कहानी स्पष्ट कर चुके हैं। कनाडा के नेचर म्यूजियम की वैज्ञानिक डॉ. नटालिया रेबजेन्सकी ने बताया कि कनाडा के आर्कटिक क्षेत्र का और अधिक मुआयना करने पर इन ऊंटों के बारे में और जानकारिया मिलने की उम्मीद है।

उत्तरी अमेरिका के आगे 1200 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले इन जंगलों में ऊंट जीवनयापन करते थे। ऊंटों का मूल स्थान 45 मिलियन साल पहले उत्तरी अमेरिका में ही था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.