Move to Jagran APP

ट्रेन में नशाखोर महिला ने तीन महिलाओं पर किया चाकू से हमला

मुम्बई से ईद की खरीदी कर अहमदाबाद वापस आ रही तीन महिलाओं पर गुजरात मेल में एक अंजानी महिला ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गईं, उन्हें सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर महिला को अरेस्ट कर लिया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 08 Jun 2016 06:47 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2016 06:52 AM (IST)

सूरत। मुम्बई से ईद की खरीदी कर अहमदाबाद वापस आ रही तीन महिलाओं पर गुजरात मेल में एक अंजानी महिला ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गईं, उन्हें सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर महिला को अरेस्ट कर लिया है।

loksabha election banner

घायल सायना के पति नासीर भाई ने बताया कि वे अपनी पत्नी और सालियों के साथ रविवार को मुम्बई से गुजरात मेल से अहमदाबाद आ रहे थे। रात करीब सवा दो बजे नशे में धुत्त एक महिला उनकी पत्नी सायना से जबर्दस्ती उनकी सीट पर बैठने की जिद करने लगी। जब उसे समझाने की कोशिश की गई, तब महिला ने चाकू निकालकर तीनों महिलाओं पर हमला कर दिया। इससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने ट्रेन रोकी, पुलिस आई और उक्त महिला को अरेस्ट कर लिया।

तीनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया

नासीरभाई ने बताया कि इस हमले में उनकी पत्नी सायना, साली फरहाना, बेटी मिस्बा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूरत स्टेशन आते ही यात्रियों ने हंगामा मचाया, ट्रेन को रोका गया। बाद में पुलिस आई और उस महिला को अरेस्ट कर लिया गया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.