आसाराम-नारायण से टैक्स वसूली का आंकड़ा जा सकता है 4000 करोड़
दुष्कर्म के आरोपी आसाराम व उसके बेटे नारायण साई पर टैक्स का शिकंजा कसता जा रहा है। दोनों से आयकर की वसूली का आंकड़ा 4000 करोड़ के पार जा सकता है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 22 May 2016 05:45 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2016 05:52 AM (IST)
सूरत। दुष्कर्म के आरोपी आसाराम व उसके बेटे नारायण साई पर टैक्स का शिकंजा कसता जा रहा है। दोनों से आयकर की वसूली का आंकड़ा 4000 करोड़ के पार जा सकता है। आयकर विभाग अहमदाबाद को 2500 करोड़ रुपए की एक आकलन रिपोर्ट भेज दी गई है। ऐसी ही दूसरी रिपोर्ट माह के अंत में भेजी जा सकती है जो करीब 2000 करोड़ रुपए की होगी।
ऐसा शायद पहली बार होगा कि एक ही केस में पांच अलग-अलग रिपोर्ट तैयार की जा रही है जो मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर एवं पुणे भेजी जाएंगी। यह आसाराम-नारायण के देशभर में 70 ठिकानों पर मारे गए छापे में प्राप्त जानकारी के संदर्भ में है। गुप्त रूप से महकमा इसकी रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें