प्रेमिका से शादी के लिए कोर्ट से नहीं मिली पैरोल तो काट लिया हाथ
मर्डर के आरोप में सूरत की जेल में बंद एक कैदी ने पैरोल ने मिलने से दुखी होकर अपना हाथ काट लिया। कैदी अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए कई बार कोर्ट में पैरोल की अर्जी लगा चुका है।
सूरत। मर्डर के आरोप में सूरत की जेल में बंद एक कैदी ने पैरोल ने मिलने से दुखी होकर अपना हाथ काट लिया। कैदी अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए कई बार कोर्ट में पैरोल की अर्जी लगा चुका है।
5 सालों से प्रेमिका कर रही है इंतजार
- जगदीश के बताए अनुसार उसकी प्रेमिका पिछले 5 सालों से उसकी रिहाई का इंतजार कर रही है।
- वह जगदीश से शादी करना चाहती है, लेकिन परिजन किसी और लड़के से उसकी शादी करवाना चाहते हैं।
- इसी के चलते जगदीश जल्द से जल्द प्रेमिका से शादी करना चाहता है। वह कोर्ट से सिर्फ एक महीने की पैरोल मांग रहा है।
पिछले 10 सालों से है जेल में
- मूल मुंबई का रहने वाला जगदीश करशन कंटारिया (36) पिछले 10 सालों से मर्डर के आरोप में सूरत की जेल में बंद है।
- वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। पिछले 1 साल से एक महीने की पैरोल के लिए आवेदन कर रहा था।
- मंगलवार को जगदीश पैरोल की डिमांड के लिए फिर से कोर्ट में पेश किया गया। लेकिन जज ने पैरोल देने से इंकार कर दिया। - इसी बात से आहत जगदीश ने अपना हाथ काट लिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।