Move to Jagran APP

कुंए से निकाली गई मादा तेंदुए ने पिंजरे में दम तोड़ा

सोनगढ़ तहसील के खरसी गांव में गुरुवार देर रात एक मादा तेंदुए कुंए में गिर गई। सुबह के लगभग 6 बजे ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वन-विभाग को सूचित किया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद तेंदए को बाहर निकाला गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2015 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2015 06:02 AM (IST)
कुंए से निकाली गई मादा तेंदुए ने पिंजरे में दम तोड़ा

सूरत। सोनगढ़ तहसील के खरसी गांव में गुरुवार देर रात एक मादा तेंदुए कुंए में गिर गई। सुबह के लगभग 6 बजे ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वन-विभाग को सूचित किया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद तेंदए को बाहर निकाला गया।

loksabha election banner

इसके बाद पिंजरे में बंदकर उसका उपचार किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

वन-विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मादा तेंदुए के पेट में काफी पानी चला गया था। इसके चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक तेंदुए की उम्र लगभग ढाई वर्ष की थी। संभवत: वह शिकार की तलाश में गांव तक पहुंच गई थी, जहां पानी से भरे कुंए में गिर गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.