भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
किसानों की फसल बीमा के मुद्दे पर पोरबंदर के भाजपा सांसद विठ्ल रादड़िया ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सांसद मोहन कुंडारिया पर आरोप लगाया है कि केंद्र में कृषि मंत्री होने के बावजूद भी फसल बीमा सहित किसानों को अन्य मोर्चों पर अन्याय का सामना करना
अहमदाबाद/सूरत। किसानों की फसल बीमा के मुद्दे पर पोरबंदर के भाजपा सांसद विठ्ल रादड़िया ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सांसद मोहन कुंडारिया पर आरोप लगाया है कि केंद्र में कृषि मंत्री होने के बावजूद भी फसल बीमा सहित किसानों को अन्य मोर्चों पर अन्याय का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए हाईकोर्ट जाऊंगा।
राजकोट डेयरी चुनाव के बाद में विठ्ल रादड़िया ने कहा, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री मोहन कुंडारिया किसान पुत्र नहीं हैं। वे तो पहले से ही घनाढ्य हैं। उन्हें किसानों की समस्याओं की न तो जानकारी है और न ही उससे कुछ लेना-देना है। यदि किसानों की फसल बीमा की समस्या का निपटारा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
रादड़िया ने कहा, फसल बीमा को लेकर वे राज्य के कृषि मंत्री बाबूभाई बोखीरिया से भी कई बार चर्चा कर चुके हैं। फिर भी किसानों की यह समस्या ज्यों की त्यों है। आगामी दिनों सौराष्ट्र भर के किसानों के साथ आंदोलन करेंगे।
गौरतलब है कि राज्य सरकार पाटीदारों के आंदोलनों से घिरी हुई है। वहीं सौराष्ट्र के कदावर किसान नेता एवं सांसद विठ्ल रादड़िया ने भी सरकार विरोधी रवैया अख्तियार किया है। केंद्र और राज्य मे भाजपा की सरकार के होने के बावजूद भी उन्होने सरकार के खिलाफ सवालिया निशान लगाये है।