मजदूरी के लिए बच्चों को ले जा रहे थे गुजरात, एक गिरफ्तार
पुलिस ने शुक्रवार को एक बाल तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर 18 बच्चों को उनकी चंगुल से छुड़ा लिया। इन बच्चों को बाल मजदूरी के लिए गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एक बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है।
By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2015 03:08 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2015 03:11 AM (IST)
श्रीकाकुलम। पुलिस ने शुक्रवार को एक बाल तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर 18 बच्चों को उनकी चंगुल से छुड़ा लिया। इन बच्चों को बाल मजदूरी के लिए गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एक बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग बच्चे मछुआरा समुदाय से संबंध रखते हैं। बच्चों को निर्माण क्षेत्र और अन्य श्रम क्षेत्रों में कार्य करवाने के लिए गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एक सूचना मिलने पर इन बच्चों को रेलवे स्टेशन के पास से छुड़वाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें