महिलाओं को बदनाम करने के लिए लगाए पोस्टर, तीन गिरफ्तार
डुमस पुलिस ने अश्लील पोस्टर व फेसबुक के जरिए तीन-चार महिलाओं को बदनाम करने के प्रयास में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीमपोर निवासी सार्थक पटेल, श्याम पटेल और किनेश पटेल कुछ समय से इसी क्षेत्र की महिलाओं को बदनाम कर रहे थे।
सूरत। डुमस पुलिस ने अश्लील पोस्टर व फेसबुक के जरिए तीन-चार महिलाओं को बदनाम करने के प्रयास में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीमपोर निवासी सार्थक पटेल, श्याम पटेल और किनेश पटेल कुछ समय से इसी क्षेत्र की महिलाओं को बदनाम कर रहे थे।
उन्होंने उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील कमेंट्स भी लिखे। इतना ही नहीं, 26 जून की रात आरोपियों ने डुमस कुएं और अन्य स्थानों पर महिलाओं के बारे में अश्लील कमेंट के साथ पोस्टर भी चस्पा कर दिए। कुछ दिनों बाद उन्होंने फिर इसी तरह के पोस्टर लगाए।
महिलाओं से शिकायत मिलने पर डुमस पुलिस ने सोमवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि तीनों युवक झींगा तालाब पर काम करते हैं। आरोपियों का महिलाओं के परिजन से कुछ समय पहले किसी बात पर विवाद हुआ था, जहां इनके बीच मारपीट भी हुई थी।