आसाराम का 75वां जन्मदिवस धूम-धाम से मनाया गया
दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर (राजस्थान) की जेल में बंद आसाराम बापू का 75वां जन्मदिवस गुजरात के वलसाड में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।
सूरत, वलसाड। दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर (राजस्थान) की जेल में बंद आसाराम बापू का 75वां जन्मदिवस गुजरात के वलसाड में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।
समर्थकों द्वारा निकाले गए विशाल जुलूस में पैम्फलेट्स भी बांटी गईं, जिसमें आसाराम पर लगे आरोपों को साजिश बताया गया। साथ ही पैम्फलेट में आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज कराने और गवाहों के बारे में यह बताया गया था कि आखिर उन्होंने आसाराम के खिलाफ साजिश क्यों की? इसके अलावा पैम्फलेट में आसाराम आश्रम ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यो का भी उल्लेख किया गया था।
गौरतलब है कि आसाराम का जन्मदिन वैसे तो 17 अप्रैल को होता है, लेकिन तिथि के हिसाब से उनका जन्मदिन शुक्रवार को था। इस मौके पर शहर में कई जगह भंडारों और भजन-कीर्तनों का भी आयोजन किया गया। हालांकि हर बार की तरह उनके जन्मदिन पर इस बार समर्थकों की संख्या काफी कम नजर आई।