भरूच के हांसोट में कौमी हिंसा, स्थिति गंभीर
सूरत। भरूच जिले के हांसोट में मकर संक्रांति के दिन कौमी तंगदिली फैल गई। दो संप्रदायों के बीच पिछले ए
By Edited By: Published: Fri, 16 Jan 2015 03:09 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jan 2015 02:52 AM (IST)
सूरत। भरूच जिले के हांसोट में मकर संक्रांति के दिन कौमी तंगदिली फैल गई। दो संप्रदायों के बीच पिछले एक महीने से चल रहे तनाव के बाद कल दो दुकानों में आगजनी की घटना सामने आइ। घटना की जानकारी मिलते ही भरूच जिला पुलिस के उच्च अधिकारी भारी पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने टीयर गैस गोले छोड़ कर स्थिति को नियंत्रण मे लिया। दोनो ही संप्रदायों में भारी तनाव का माहौल देखने को मिला। मकर संक्रांति के पर्व पर दो दुकानों में आग लगाई गई जिस कारण त्योहारों का माहौल बिगड़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच पथराव कर रही भीड़ को काबू किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें