गुयाना के राष्ट्रपति ने किया आदिवासी नृत्य
सूरत। गुयाना के राष्ट्रपति शनिवार को वलसाड की सबसे बड़ी सहकारी संस्था शुगर फैक्ट्री के दौरे पर पहुंचे
By Edited By: Published: Sun, 11 Jan 2015 03:41 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jan 2015 02:42 AM (IST)
सूरत। गुयाना के राष्ट्रपति शनिवार को वलसाड की सबसे बड़ी सहकारी संस्था शुगर फैक्ट्री के दौरे पर पहुंचे और वहीं के रंग में रंग गए। डोनाल्ड ने नृत्य कर रहे आदिवासियों का साथ दिया। उनका यह खुशमिजाज अंदाज देख स्थानीय लोग भी उत्साहित हो उठे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और को-ऑपरेटिव सेक्टर पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं।
लेटिन अमेरिका के देश गुयाना के राष्ट्रपति डोनाल्ड रेमोटर शनिवार सुबह विशेष हेलीकॉप्टर से 9.40 बजे वलसाड पहुंचे। उनके स्वागत के लिए सड़को पर लोग वेलकम के साइन बोर्ड लेकर खड़े हुए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें