ढोल पर फिदा भाजपा नेता ने दिखाई पैसे-रुतबे की ताकत
सूरत। महानगरपालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष नीरव शाह को नोट उड़ाते दर्शाता एक वीडियो सामने आया है।
By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 04:05 AM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 03:59 AM (IST)
सूरत। महानगरपालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष नीरव शाह को नोट उड़ाते दर्शाता एक वीडियो सामने आया है। यह अडाजल दरगाह के उर्स मुबारक में शाह के पहुंचने के वक्त का है। शाह को उर्स मुबारक के लिए आमंत्रण मिला था जिसे सम्मान देकर वे उर्स में पहुंचे थे।
शाह ने ढोल वादक पर नोट का बंडल उड़ाने की बात मानी है। यह पूछे जाने पर नोट का बंडल किसका है भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि- उर्स में गया तब वहां के ही अग्रणी ने दिया था। ढोल वादक अच्छा ढोल बजा रहा था। इसलिए उसकी विद्या की कद्र की खातिर ऐसा किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें