गरबे के रंग में रंगे यंगस्टर्स
सूरत। गुजरातियों का सबसे प्यारा पर्व गरबा शुक्रवार को समाप्त हो गया। यह गरबे की आखिरी रात थी। इसलिए
सूरत। गुजरातियों का सबसे प्यारा पर्व गरबा शुक्रवार को समाप्त हो गया। यह गरबे की आखिरी रात थी। इसलिए रास गरबा की धूम और बढ़ी हुई नजर आई। यूं तो अब गरबा देश भर में होने लगा है, लेकिन इस मामले में गुजरात की बात अलग है, क्योंकि गरबा यहां का पारंपरिक नृत्य है। गुजराती नवरात्र का बेसब्री से इंतजार करते हैं। गरबे के लिए तो महीनों पहले से ही तैयारियों का दौर शुरू हो जाता है।
नवरात्र के आखिरी दिन राज्य भर के पार्टी प्लॉट्स लबालब दिखाई दिए। गरबे के रंग में रंगे यंगस्टर्स ही नहीं, हर उम्र के लोग अलग-अलग वेश-भूषा में और डांस करते ग्रुप पूरे मैदान में रंगीन छटा बिखेरते नजर आए। ढोल और गीत-संगीत पर लोगों का उत्साह कैसा रहा, इसका अंदाजा आप तस्वीरें देखकर ही लगा सकते हैं।