पोलियोग्रस्त युवक 17,500 किमी की भारत यात्रा पर
By Edited By: Published: Mon, 18 Aug 2014 01:32 AM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2014 01:21 AM (IST)
सूरत। शहर के एक पोलियोग्रस्त युवक ने पर्यावरण बचाव और विकलांगों के हक के लिए ट्राइसिकल से देश का प्रवास शुरू किया। शहर मेयर निरंजन जांजमेरा ने स्वतंत्रता दिवस के लिए युवक को शुभकामनाएं देकर विदा किया।
सूरत शहर में रहने वाले भावेश पिपलिया के भारत भ्रमण का उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जन-जागृति फैलाना और विकलांगों के हक की मांग करना है। भारत भ्रमण के दौरान भावेश अपनी ट्राइसिकल से 19 राज्यों से होते हुए लगभग 17,500 किमी का सफर तय करेंगे।
शहर के सिंगनपोर इलाके में रहने वाले भावेश पोलियोग्रस्त हैं और कतारगाम में एक मोबाइल फोन की दुकान चलाते हैं। वे बहुत पहले ही भारत भ्रमण पर निकलना चाहते थे, लेकिन परिजन की सहमति नहीं मिल सकी थी। अंतत: स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व से उन्होंने अपनी यह यात्रा शुरू कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें