विवाहिता से किया नौ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म
By Edited By: Published: Mon, 21 Jul 2014 01:30 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jul 2014 01:23 AM (IST)
सूरत। भरूच में एक 26 वर्षीय विवाहिता से नौ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह करतूत दो महीने से जारी थी। पीड़िता की ओर से पुलिस में शिकायत करने के बाद यह मामला उजागर हुआ।
पीड़िता के मुताबिक बदनाम करने व परिवार को तबाह करने की धमकी देकर उसके साथ तीन अलग-अलग जगह दुष्कर्म किया गया। झगडिय़ा थाने के पुलिस इंस्पेक्टर आरबी बारिया ने शिकायत मिलने की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि कारोबारी और स्थानीय निकाय में बैठे लोगों के करीबियों पर इस वारदात में लिप्त होने का आरोप है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें