मोदी की प्रशंसा करने वाली कांग्रेस से निलंबित
नवसारी कांग्रेस की नेता कृतिका वैद्य ने कांग्रेस के ग्रुप में ‘I Love You Modi Ji’ लिखकर मोदी की प्रशंसा का मेसेज वायरल हो गया। इससे कृतिका को कांग्रेस से सस्पेंड कर दिया गया है।
अहमदाबाद, नवसारी। केंद्र सरकार द्वारा 500-1000 रुपए के नोट बंद होने से पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। दूसरी तरफ कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। ऐसे में नवसारी कांग्रेस की नेता कृतिका वैद्य ने कांग्रेस के ग्रुप में ‘I Love You Modi Ji’ लिखकर मोदी की प्रशंसा का मेसेज वायरल हो गया। इससे कांग्रेस में विवाद छिड़ गया। बहरहाल कृतिका को कांग्रेस से सस्पेंड कर दिया गया है।
कृतिका बिजनेस करती हैं। उसने अंग्रेजी विषय के साथ बीए किया है। उसे रंगोली का काफी शौक है। कुछ दिनों पहले उसने अपनी रंगोली में मोदी को उकेरा था। फेसबुक एवं वाट्स एप के माध्यम से वह अपने विचारों की बेबाक प्रस्तुति देती हैं, इसलिए जिला कांग्रेस के लिए कई बार मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इसलिए उसके इस व्यवहार से तंग आकर उसे कांग्रेस से सस्पेंड कर दिया गया है।