भारी बारिश से गुजरात के कई शहरों में जनजीवन अस्तव्यस्त
भारी बारिश से गुजरात के कई शहरों में जनजीवन अस्त व्यस्त है।
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। लगातार बारिश से गुजरात के कई शहरों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य में और तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 214 लोगों को बचा लिया गया है। छह हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को नियंत्रण कक्ष पहुंचकर हालात का जायजा लिया। राज्य में अब तक मानसून की 51 फीसदी बारीश हो चुकी है। सबसे अधिक कच्छ में 71 व सौराष्ट्र में 66 फीसदी वर्षा हुई है।
अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, भरुच, नडियाद, आणंद, ठाकोर सहित कई शहरों में शनिवार को जनजीवन ठप हो गया। यहां शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार पूरे दिन जारी रही। अहमदाबाद, गांधीनगर तथा आणंद में तीन घंटे में पांच इंच बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया है। मेहसाणा, राधनपुर, पाटण, पालनपुर, विजापुर, कालोल, महुड़ी में हालात बेकाबू है।
पिछले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र के राजकोट, मोरबी, टंकारा, सुरेंद्रनगर, चोटिला में 10 से 15 इंच तक वर्षा हुई है। यहां बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को वायुसेना के हेलीकाप्टर से निकाला जा रहा है। अहमदाबाद और राजकोट सहित प्रदेश के 10 हाइवे बंद कर दिए गए हैं। राजकोट के मालिया-मियाणा में रेल लाइन पर पानी जमा हो गया है जिससे रेल यातायात बाधित हुआ है। मच्छु बांध-3, मच्छु-1 और 2 के ओवर फ्लो होने से 10 से अधिक गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Gujarat: Flood due to heavy rain in Surendranagar district's Limbdi pic.twitter.com/GJhcbQLKAp— ANI (@ANI_news) July 23, 2017