गुजरात में भारी बारिश, कई नदियां उफान पर
गुजरात में भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के मोरबी जिले की टंकारा तहसील में 24 घंटे में 11 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।
गुजरात के मोरबी जिले के टंकारा तालुका में जगह-जगह पानी भर गया है। डेमी समेत कई नदियां उफान पर हैं। मोरबी का धुनडा गांव टापू में तब्दील हो गया है। यहां 9 बच्चों समेत 14 लोगों को राष्ट्रीय आपदा राहत बल ने डूबने से बचाया।
खाखरा गांव में नदी में बाइक सवार 2 शख्स बह गए। हालांकि उन्हें भी बचा लिया। टंकारा में हाईवे पर कार बह जाने से तीन लोग फंस गए। इन्हें बचा लिया गया है। बनासकांठा के सुईगाम तालुका, गिर सोमनाथ के कोडिनार तालुका और देवभूमि द्वारका के कल्याणपुर में भारी बारिश से यातायात पर असर पड़ा है। उधर, अहमदाबाद के निचले इलाकों में पानी भर गया है।
गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Heavy incessant rain leads to flood like situation in Gujarat's Patan pic.twitter.com/P2OY1EMoG0— ANI (@ANI_news) July 2, 2017