चाईनीज वस्तुओं को लेकर भाजपा सरकार व संगठन में मतभेद उभरे
चाईनीज वस्तुओं व पटाखों को लेकर भाजपा सरकार व संगठन में मतभेद उभरे हैं। जनता की भावना का मान रखते हुए भाजपा चाईनीज वस्तुओं के बहिष्कार का समर्थन करती है।
अहमदाबाद। चाईनीज वस्तुओं व पटाखों को लेकर भाजपा सरकार व संगठन में मतभेद उभरे हैं, एक ओर चाईनीज पटाखों व वस्तुओं पर प्रतिबंध का प्रदेश भाजपा ने समर्थन किया है वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार ने चाइनीज कंपनियों को वाईब्रेंट गुजरात का न्यौता देने को एक दल वहां भेजा है। हालांकि उरी हमले के बाद पाकिस्तान को वाईब्रेंट समिट का न्यौता नहीं भेजा गया है।
अहमदाबाद महानगर पालिका ने सबसे पहले अहमदाबाद शहर में चाईनीज पटाखों व वस्तुओं के बहिष्कार का ऐलान किया लेकिन दीपावली की सजावट में खुद महानगर पालिका चाईनीज लाईटिंग का उपयोग कर रही है। ऐतिहासिक एलिसब्रिज को चाईनीज लाईटों से सजाया है। हालांकि कॉरपोरेशन ने चाईनीज पटाखे बेचने पर व्यापारियों को लाईसेंस रदद करने की चेतावनी दी है साथ ही शहर भर में छापे मारकर चाइनीज पटाखे जपत भी किये जा रहे हैं।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता भरत पंडया ने कहा है कि जनता की भावना का मान रखते हुए भाजपा चाईनीज वस्तुओं के बहिष्कार का समर्थन करती है तथा लोगों से भी अपील करती है कि स्व देशी व मेड इन इंडिया वस्तुओं से ही त्योंहार मनायें। भारत की न्यूक्लियर ग्रुप में सदस्यता का विरोध करने तथा पाकिस्तान का समर्थन के विरोध में और कई संस्थायें भी चाईनीज वस्तुओं का बहिष्कार कर रही है। इसी बीच गुजरात सरकार का एक दल चाईनीज उद्यमियों को वाईब्रेंट गुजरात का न्यौोता देने चाइना पहुंचा है। जनवरी 2017 में वाईब्रेंट गुजरात निवेशक सम्मेलन गांधीनगर में होगा इसके लिए अलग अलग दल विविध देशों के दौरे पर हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशियल मीडिया पर चीनी माल सामान के बहिष्कार संबंधी एक संदेश को खुद पेीएमओ की ओर से खारिज किये जाने के बाद चाइनीज वस्तुओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।