Move to Jagran APP

भाजपा मस्ती में, कांग्रेस में सन्नाटा, नोटबंदी बदली वोटबंदी में

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि नोटबंदी वोटबंदी में बदल गई है। जनता ने जातिवाद को भुलाकर भाजपा को वोट दिया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 12 Mar 2017 05:14 AM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2017 05:20 AM (IST)
भाजपा मस्ती में, कांग्रेस में सन्नाटा, नोटबंदी बदली वोटबंदी में
भाजपा मस्ती में, कांग्रेस में सन्नाटा, नोटबंदी बदली वोटबंदी में

अहमदाबाद। उत्तरप्रदेश में भाजपा की जीत से यहां भाजपा एक बार फिर मस्ती के मूड में आ गई है। वहीं गुजरात कांग्रेस में सन्नाटा छा गया है। परिणामों पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि नोटबंदी वोटबंदी में बदल गई है। जनता ने जातिवाद को भुलाकर भाजपा को वोट दिया है। सभी एक्जिट पोल झूठे…
मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि सभी एक्जिट पोल झूठे साबित हुए। उत्तर प्रदेश के साथ ही देश की जनता का मिजाज सामने आ गया है। भाजपा और प्रधानमंत्री के परिश्रम के चलते यूपी में हुए चुनावी गठबंधन टूट गए। सत्तालोलुप के सामने यह एक कड़ी चुनौती है। उत्तर प्रदेश की जनता ने मान लिया है कि मोदी ही भाजपा के एक ऐसे स्टार हैं, जिसने चुनावी इतिहास ही बदल दिया।
कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा
उत्तर प्रदेश में जीत की खुशी में भाजपा मौज-मस्ती के मूड में आ गई है, वह जगह-जगह पर अपनी खुशी का इजहार कर रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है। वहां कोई नहीं है। पिछले एक साल में भाजपा के खिलाफ बढ़े विरोध के कारण कांग्रेस में थोड़ा-सा जोश आया था, जो एक बार फिर ठंडा पड़ गया है। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.