नोटबंदी और शिक्षा के भगवाकरण से लोग परेशान : शशि थरूर
पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर ने केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर चुटकी लेते हुए कहा है कि रोज नियम बदल रहे हैं। थरुर ने शिक्षा के भगवाकरण का भी आरोप लगाया।
अहमदाबाद। पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर ने केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर चुटकी लेते हुए कहा है कि रोज नियम बदल रहे हैं। थरुर ने शिक्षा के भगवाकरण का भी आरोप लगाया।
गुजरात के सौराष्ट्र में एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मानव संसाधन मंत्री शशि थरुर ने केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार रोज नियम बदल रही है। जनता परेशान हो रही है तथा कालेधन वाले आराम से पुराने नोट बदलवा रहे हैं।
थरुर ने नोटबंदी को अव्यवहारिक बताते हुए सवाल उठाया कि इससे देश को क्या् लाभ होगा। उन्होंने केन्द्र पर शिक्षा के भगवाकरण का भी आरोप लगाया। थरुर का मानना है कि केन्द्र व राज्यों की भाजपा सरकारें इतिहास को तोड मरोडकर शिक्षा के भगवाकरण करने का प्रयास कर रही है।