Move to Jagran APP

पीला रंग बढ़ाए उमंंग

वैज्ञानिकों के अनुसार पीले रंग के परिधान धारण करने और पीले खाद्य पदार्थों के सेवन से मन अधिक प्रसन्न रहता है। सोचो अगर दुनिया में रंग न होते तो दुनिया कैसी होती...। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार रंगों का हमारे जीवन से गहरा नाता है। इस बात को वैज्ञानिक भी मानते हैं। पिछले

By deepali groverEdited By: Published: Sat, 13 Dec 2014 10:13 AM (IST)Updated: Sat, 13 Dec 2014 11:49 AM (IST)
पीला रंग बढ़ाए उमंंग
पीला रंग बढ़ाए उमंंग

वैज्ञानिकों के अनुसार पीले रंग के परिधान धारण करने और पीले खाद्य पदार्थों के सेवन से मन अधिक प्रसन्न रहता है।

loksabha election banner

सोचो अगर दुनिया में रंग न होते तो दुनिया कैसी होती...। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार रंगों का हमारे जीवन से गहरा नाता है। इस बात को वैज्ञानिक भी मानते हैं। पिछले दिनों अमेरिका में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि पीला रंग उमंग बढ़ाने में सहायक है। पीला रंग हमारे दिमाग को अधिक सक्रिय करता है। नतीजतन दिमाग में उठने वाली तरंगें खुशी का अहसास कराती हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बात के परीक्षण के लिए हमने करीब पांच सौ महिलाओं को अपने अध्ययन में शामिल किया और यह अध्ययन करीब तीन साल तक चला। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि यह देखने में आया कि जो महिलाएं महीने में कई बार पीले परिधान धारण करती थीं, उनका आत्मविश्वास ऐसा न करने वाली महिलाओं की तुलना में करीब चालीस फीसद अधिक था।

इस संदर्भ में चीन के फेंगशुई विशेषज्ञ चांग वान का कहना है कि पीले रंग के परिधान हमारे दिमाग के उस हिस्से को अधिक एलर्ट करते हैं, जो हमें सोचने-समझने में मदद करता है। यही नहीं पीला रंग खुशी का अहसास कराने में भी मददगार होता है। वान का कहना है कि पीले रंग के परिधान पहनने के साथ ही हमें सप्ताह में दो-तीन बार पीले रंग के खाद्य पदार्थ जैसे पीले फल, पीली सब्जियां और पीले अनाज का भी सेवन करना चाहिए। इससे हमारे शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। ये हानिकारक तत्व शरीर के अंदर बने रहने पर नर्वस सिस्टम को प्रभावित करते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार पीला रंग पसंद करने वाले अन्य लोगों के मुकाबले अधिक स्मार्ट होते हैं और वे अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।चो अगर दुनिया में रंग न होते तो दुनिया कैसी होती...। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार रंगों का हमारे जीवन से गहरा नाता है। इस बात को वैज्ञानिक भी मानते हैं। पिछले दिनों अमेरिका में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि पीला रंग उमंग बढ़ाने में सहायक है। पीला रंग हमारे दिमाग को अधिक सक्रिय करता है। नतीजतन दिमाग में उठने वाली तरंगें खुशी का अहसास कराती हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बात के परीक्षण के लिए हमने करीब पांच सौ महिलाओं को अपने अध्ययन में शामिल किया और यह अध्ययन करीब तीन साल तक चला। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि यह देखने में आया कि जो महिलाएं महीने में कई बार पीले परिधान धारण करती थीं, उनका आत्मविश्वास ऐसा न करने वाली महिलाओं की तुलना में करीब चालीस फीसद अधिक था।

इस संदर्भ में चीन के फेंगशुई विशेषज्ञ चांग वान का कहना है कि पीले रंग के परिधान हमारे दिमाग के उस हिस्से को अधिक एलर्ट करते हैं, जो हमें सोचने-समझने में मदद करता है। यही नहीं पीला रंग खुशी का अहसास कराने में भी मददगार होता है। वान का कहना है कि पीले रंग के परिधान पहनने के साथ ही हमें सप्ताह में दो-तीन बार पीले रंग के खाद्य पदार्थ जैसे पीले फल, पीली सब्जियां और पीले अनाज का भी सेवन करना चाहिए। इससे हमारे शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। ये हानिकारक तत्व शरीर के अंदर बने रहने पर नर्वस सिस्टम को प्रभावित करते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार पीला रंग पसंद करने वाले अन्य लोगों के मुकाबले अधिक स्मार्ट होते हैं और वे अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।

(रूचिका गुप्ता)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.