Move to Jagran APP

निखरा अंदाज नेहरु जैकेट का

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का स्टाइल स्टेटमेंट था उनकी जैकेट। उनका यह अंदाज धीरे-धीरे न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी फैशन के रूप में लोकप्रिय हुआ। 1970 के दशक में रॉक स्टार मिक जैगर ने नेहरू जैकेट को बनाया अपने पहनावे की शान।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 17 Jan 2015 12:30 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jan 2015 12:33 PM (IST)
निखरा अंदाज नेहरु जैकेट का

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का स्टाइल स्टेटमेंट था उनकी जैकेट। उनका यह अंदाज धीरे-धीरे न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी फैशन के रूप में लोकप्रिय हुआ। 1970 के दशक में रॉक स्टार मिक जैगर ने नेहरू जैकेट को बनाया अपने पहनावे की शान। नेहरू जैकेट का वही आकर्षण आज भी है बरकरार, बस उसके अंदाज में थोड़ा सा बदलाव आया है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अर्जुन कपूर, रितेश देशमुख और धनुष सहित अनेक बॉलीवुड हस्तियों को भी भाता है यह पहनावा। इस ट्रेंड में थोड़ा सा बदलाव है। पुरुषों के बीच लोकप्रिय नेहरू जैकेट अब है फैशन कांशस युवतियों की भी पहली पसंद। इस बार सर्दी के मौसम में बेहद पसंद किया जा रहा है बंद गले का यह परिधान। क्रीम और व्हाइट के एवर रिच शेड्स के साथ ही अब ऑरेंज, ब्लू, ग्रीन और मैजेंटा जैसे खुशनुमा रंगों में और भी खिल उठा है नेहरू जैकेट का आकर्षण। साथ ही इसमें मौजूद हैं फैब्रिक व बेसिक स्टाइल को कांप्लीमेंट करती फ्लोरल एंब्रायडरी व अन्य डिजाइन के विभिन्न विकल्प। वेस्टर्न वेयर और जींस पर खूब जंचेगी यह नेहरू जैकेट तो देर किस बात की, आप भी बढ़ा सकती हैं नेहरू जैकेट से अपने व्यक्तित्व का आकर्षण।

loksabha election banner

अर्शिया गेहानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.