Move to Jagran APP

दिव्यांका से अधिक उनके बलिये को पसंद है शॉपिंग

विवेक यूरोप इसलिए लाइक करते हैं क्योंकि उन्हें वहां वॉक करने में काफी मजा आता है। उन्हें लंदन के फ़ूड का मजा लेना काफी पसंद है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 05:02 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 05:02 PM (IST)
दिव्यांका से अधिक उनके बलिये को पसंद है शॉपिंग
दिव्यांका से अधिक उनके बलिये को पसंद है शॉपिंग

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दिव्यांका त्रिपाठी और उनके हसबैंड विवेक दहिया इन दिनों नच बलिये सीजन 8 में नजर आ रहे हैं। आपको दिव्यांका और विवेक के बारे में एक दिलचस्प बात सुन कर हैरानी होगी, लेकिन यही सच है कि दिव्यांका से अधिक उनके पति विवेक को शॉपिंग करना पसंद है।

loksabha election banner

जी हां, खुद विवेक ने यह बात स्वीकारी है कि वह जब भी लंदन या किसी भी शहर में घूमने जाते हैं, वह शॉपिंग के लिए पूरा वक़्त निकालते हैं, क्योंकि वह शॉपिंग काफी एन्जॉय करते हैं। विवेक की एक खास बात यह है कि वह जिस शहर में भी घूमने जाते हैं, वे वहां शॉपिंग जरूर करते हैं। खासतौर से कपड़ों की शॉपिंग, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो कपड़ें उन्हें उन जगहों की याद दिलाते हैं। इसलिए वह मेमोरी के लिए भी शॉपिंग करना पसंद करते हैं। विवेक बताते हैं कि उन्हें सबसे अधिक लंदन में मजा आता है, उस शहर को वह अपनी तरह से काफी एक्सप्लोर करते हैं। लंदन का खाना और वहां के लोगों का फैशन भी विवेक को पसंद है।

यह भी पढ़ें:तो क्या नच बलिये में इस बार परफॉर्म नहीं करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी 

विवेक यूरोप इसलिए लाइक करते हैं क्योंकि उन्हें वहां वॉक करने में काफी मजा आता है। उन्हें लंदन के फ़ूड का मजा लेना काफी पसंद है। खासतौर से पाकिस्तानी डिशेस उन्हें काफी पसंद आती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.