वीरेंद्र सहवाग के एपिक चैनल के शो उम्मीद इंडिया की ये है लेटेस्ट अपडेट
इस शो में उन महिलाओं को फोकस करने की तैयारी है, जिन्होंने अपने दमखम पर पहचान बनायी।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कुछ दिनों पहले ही खबरें आयी थीं कि वीरेंद्र सहवाग पहली बार एपिक चैनल का एक नया शो होस्ट करेंगे। शो का नाम पहले उम्मीद ओलपिंक रखा गया था। ऐसी खबरें आयी थीं। अब नयी खबर है कि इस शो की लॉन्चिंग में अभी वक्त है।
लेकिन सूत्रों के अनुसार नयी खबर यह भी आयी है कि एपिक चैनल के इस शो की लॉन्चिंग की ग्रैंड तैयारी कर रहा है। इस शो की खासियत यह होगी कि वीरेंद्र सहवाग इस बार शो में होस्टिंग के साथ-साथ उन सारे खिलाड़ियों का इंटरव्यू भी लेंगे और उनकी जर्नी को भी दर्शाने की कोशिश करेंगे, जब वह सभी एथेलिट और खिलाड़ी संघर्षरत थे। यह टीवी की दुनिया में अनोखा शो होगा। चूंकि इससे पहले तक खिलाड़ियों को फीचर करते हुए ऐसे किसी शो का निर्माण नहीं किया गया था। वीरेंद्र के इस शो की कोशिश है कि उन खिलाड़ियों की दुनिया से जुड़े उन पहलूओं को भी दिखाया जाये, जिसके बारे में अब तक किसी को खास जानकारी नहीं है। इस शो के माध्यम से ओलपिंक में भाग लेने वाले अलग-अलग क्षेत्र के उन सभी होनहारों को फीचर किया जायेगा, जिन्होंने देश का लोहा दुनिया को दिखाया है।
यह भी पढ़ें: अब टयूबलाइट के प्रोमोशन में भारत नहीं आयेंगी झू झू, ये है वजह
यह लगभग 16 एपिसोड की सीरिज होगी। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जल्द ही शो की लॉन्चिंग की घोषणा होने वाली है। शो में मैरी कॉम जैसी महारथी खिलाड़ियों की जिंदगी से दर्शक रूबरू होंगे। यही नहीं एपिक और भी कई नये शो लाने की तैयारी में है। ''सिलसिला सिनेमा का'' भी उनमें से एक है। यह एक आठ एपिसोड की सीरिज है, जिसमें इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री के कई रूपों को दर्शाया जायेगा। शो में साइलेंट एरा से लेकर बोलती फिल्मों की दुनिया को दिखाया जायेगा।
यह भी पढ़ें: JHMS: शाहरुख़ को अनुष्का ने दिया Compliment, कहा A1 Character हो
शो की शुरुआत 23 जून से होने वाली है। इसके अलावा महिलाओं को ध्यान में रखते हुए एक और नये शो पहली की भी शुरुआत होने जा रही है। इस शो में उन महिलाओं को फोकस करने की तैयारी है, जिन्होंने अपने दमखम पर पहचान बनायी।