किश्वर और सुयश ने अपने रिश्ते को लेकर किया ये बड़ा फैसला
सुयश और किश्वर को टीवी इंडस्ट्री का क्यूट कपल माना जाता है। हालांकि किश्वर सुयश से उम्र में बढ़ी हैं, लेकिन मोहब्बत में उम्र की कोई सीमा नहीं होती।
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। दिव्यांका-विवेक और हुनर- मयंक के बाद एक और सेलिब्रटी कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
ये कपल है सुयश राय और किश्वर मर्चेंट। बिग बॉस के पिछले सीजन से हिट हुई यह जोड़ी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रही है। लंबे समय से यह भी खबरें आ रही थीं कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। माना ये जा रहा था, कि बिग बॉस से बाहर होने के बाद सुयश और किश्वर शादी का ऐलान कर सकते हैं। खबर है कि दोनों इसी साल दिसंबर में थीम वेडिंग कर सकते हैं, और जल्द इसका ऑफिशियल एनाउंसमेंट भी कर सकते हैं।
शादी के बंधन में बंधे हुनर हाली और मयंद गांधी, देखें तस्वीरें
सुयश और किश्वर को टीवी इंडस्ट्री का क्यूट कपल माना जाता है। हालांकि किश्वर सुयश से उम्र में बढ़ी हैं, लेकिन मोहब्बत में उम्र की कोई सीमा नहीं होती। दिलचस्प बात ये है कि सुयश और किश्वर ने अपनी रिलेशनशिप को कभी छिपाने की कोशिश नहीं की, और अक्सर सोशल मीडिया में तस्वीरों के जरिए प्यार का इजहार करते रहते हैं।