रिहर्सल के चक्कर में रेमो डिसूजा ऐसे हो गए चोटिल
मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा रियलिटी शो 'डांस प्लस' में सुपरजज की भूमिका में नजर आ रहे थे। रविवार को इस शो का फिनाले थे। इसके लिए सोलो परफॉर्मेंस के चक्कर में ही रेमो डिसूजा चोटिल हो गए। दरअसल, वो इस परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल कर रहे थे।
नई दिल्ली। मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा रियलिटी शो 'डांस प्लस' में सुपरजज की भूमिका में नजर आ रहे थे। रविवार को इस शो का फिनाले थे। इसके लिए सोलो परफॉर्मेंस के चक्कर में ही रेमो डिसूजा चोटिल हो गए। दरअसल, वो इस परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल कर रहे थे।
आधी रात दरवाजे पर करीना, आमिर ने दी थी दस्तक, पढ़ें ये दिलचस्प स्टोरी
तभी उन्हें चोट लग गई। वो धर्मेंश और धर्मेंद के साथ रिहर्सल करने में व्यस्त थे। तभी एक फ्लिप के रिहर्सल में संतुलन बिगड़ने की वजह से पीठ के बल गिर पड़े और उन्हें चोट लग गई। इस बारे में बात करते हुए रेमो डिसूजा ने कहा कि ऐसी चीजें होती रहती हैं।
प्रेग्नेंट रानी को उनके पति आदित्य देने वाले हैं ये खास तोहफा
हालांकि उन्होंने दर्द के बावजूद आखिरी शूटिंग पूरी की। अब तो इस शो के फिनाले का प्रसारण भी हो चुका है। यह 'डांस प्लस' का पहला सीजन था, जिसे वी कंपनी ने अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि इस शो में शक्ति मोहन, धर्मेश येलांडे भी जज के तौर पर शामिल थे।