प्रत्युषा बनर्जी के क्या सिर्फ स्पेशल फ्रेंड हैं राहुल!
सीरियल 'ससुराल सिमर का' में नजर आईं टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी और राहुल राज सिंह के रिलेशन को लेकर टीवी जगत में बातें होती रहती हैं। मगर यह दोनों आमतौर पर इस मामले को टालते नजर आते हैं।
मुंबई। सीरियल 'ससुराल सिमर का' में नजर आईं टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी और राहुल राज सिंह के रिलेशन को लेकर टीवी जगत में बातें होती रहती हैं। मगर यह दोनों आमतौर पर इस मामले को टालते नजर आते हैं।
दशरथ मांझी जैसा जुनून हर किसी में नहीं : नवाजुद्दीन
लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रत्युषा ने इस मामले पर कहा, 'मैं सिर्फ यह कह सकती हूं कि हम दोनों स्पेशल फ्रेंड हैं।' हालांकि प्रत्युषा ने यह नहीं बताया कि 'स्पेशल फ्रेंड' के उनकी नजर में क्या मायने हैं?
शूटिंग के दौरान फिर घायल हुए शाहरुख खान
प्रत्युषा से पूछा गया था कि क्या दोनों ने शादी कर ली है। इस बारे में प्रत्युषा ने बताया, 'शादी की बातें तो एकदम बकवास है। यह जरूर है कि हम दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती हैं।'
अक्षय, रितेश और अभिषेक ने शुरू की 'हाउसफुल 3' की शूटिंग
इन दोनों को साथ में वक्त बिताते हुए कई बार देखा गया है। तभी से इस बात को हवा मिल गई थी कि दोनों ने शादी कर ली है। अब भी ज्यादातर समय साथ बिताने की कोशिश दोनों की रहती है।